मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विश्वबांग्ला वाणिज्य सम्मेलन में फोस्बेकी के प्रतिनिधि भी हुए शामिल:
1 min read
कोलकाता :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता के राजारहाट के विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में विश्वबांग्ला वाणिज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में देश विदेश की कई नामी गिरामी कंपनियों के कर्णधार आए हैं । उम्मीद है कि इस सम्मेलन से प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपए का निवेश आएगा । इस सम्मेलन को लेकर इस राज्य के व्यापारी वर्ग में भी खासा उत्साह है। दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यापारी संगठन फोसबेकी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पवन गुटगुटिया मुख्य सलाहकार सचिन राय स्वपन चौधरी भी इस सम्मेलन में पंहुचे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर मुकेश अंबानी सहित देश विदेश के तमाम बड़े उद्योगपति उपस्थित थे। इस संदर्भ में उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो यह वाणिज्य सम्मेलन किया जा रहा है वह सराहनीय है। इसे आने वाले समय में बंगाल में निवेश बढ़ेगा और यहीं पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह से प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं उससे बहुत जल्द पश्चिम बंगाल एक बार फिर उद्योग के मामले में अपनी पुरानी साख को प्राप्त कर लेगा । वहीं सचिन राय ने भी मुख्यमंत्री के इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि पीछले लंबे समय से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस तरह के आयोजन कर रहीं हैं ताकि प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा मिल सके । सचिन राय ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री के इन प्रयासों से बहुत जल्द प्रदेश में एकबार फिर से व्यापार और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में एक नई लहर आएगी।












