एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने पोलो मैदान में चल रहे मरमत के कार्य का लिया जायजा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने आसनसोल के पोलो मैदान में चल रहे मरमत कार्य का जायजा लिया उनके साथ आसनसोल नगर निगम के कई अधिकारी भी उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा की आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने पोलो मैदान के मरम्मत की बात कही थी गैलरी स्टैंड सहित जहां कहीं भी मरम्मत की आवश्यकता है उन सब जगहों की मरम्मत करके रंग रोगन किया जा रहा है नए कोलापसेबल गेट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब इधर का काम हो जाएगा उसके बाद मेयर विधान उपाध्याय इसका उद्घाटन करेंगे उसके बाद दूसरी तरफ की गैलरी का काम शुरू होगा । उन्होंने कहा कि पोलो मैदान में कुछ संस्थाओं के कार्यालय भी हैं उन कार्यालय के शटर काफी खराब हालत में है उनको भी ठीक किया जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम यह भी देख रहा है कि इसको कमर्शियल तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं हालांकि गुरदास चटर्जी ने कहा कि क्योंकि पोलो मैदान एक खेल का मैदान है इसलिए खेल को पहली प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद अगर संभव हुआ तो कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सोचा जाएगा वरना उन संस्थाओं को निशुल्क तरीके से उनका शटर बना कर दिया जाएगा












