सालानपुर थाने के शिरीषबेड़िया में एक ईसीएल कर्मी के घर चोरी:
1 min read

सालानपुर :सालानपुर थाना क्षेत्र के जेमारी के शिरिसबेरिया इलाके के रहने वाले ईसीएल कर्मी रामलगन चौहान के घर रात में चोरी हो गई. चोर 80 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन चुरा ले गए . हालांकि, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गईउस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि चोर कोई और नहीं बल्कि चोरी के जुर्म में पुलिस द्वारा कई बार गिरफ्तार किया गया कुटरा नामक शख्स है । . लेकिन पिछले कुछ समय से सालानपुर थाने की रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस कुटरा को सुधारने में लगी हुई है।
कूटरा जिसका असली नाम सुमन दत्त है उनका घर जेमारी इलाके में है. इस संदर्भ में घर के मालिक रामलगन चौहान ने बताया कि घर में छठ पूजा थी. इसलिए पूजा खत्म होने के बाद. सब थके हुए थे इसलिए जल्दी से खाना खाकर बगल के नये घर में सोने के लिए चले गए । सुबह उठकर देखा तो घर के सभी दरवाजे बंद थे। मैंने घर का दरवाजा खोला और पुराने घर में जाकर देखा तो सामने का दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। और 80 हजार रुपए नकद, पत्नी का स्वर्ण मंगल सूत्र, झुमके, अंगूठी और बेटी का मोबाइल, फोन और एक घड़ी गायब थी। सामने की एक बिस्किट
फैक्ट्री के लोगों ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में भी चोरी की कोशिश की गई. फैक्ट्री के सीसीटीवी को देखने से पता चलता है कि चोर यानी सुमन दत्त ने इस चोरी को अंजाम दिया है. सालानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.












