10 नंबर डामरा छठ घाट पर हुआ छठ पूजा का आयोजन:
1 min read
डामरा :पूरे देश के साथ साथ 10 नंबर डामरा छठ घाट पर पूजा का आयोजन किया गया। कल शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इसके बाद आज सुबह भी उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। कल शामको यहां आसनसोल दक्षिण थाने के आई सी कौशिक कुंडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा पार्षद तरुण चक्रवर्ती बादल मिश्रा सौरव अरोरा बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु अभिनव मुखर्जी भी उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान इस छठ पूजा कमिटी के अध्यक्ष बादल बाउरी तथा सचिव जितेंद्र पांडे ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।












