आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शुरू की गई गुरु नानक देव जी की जयंती को मनाने की तैयारी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से आज आसनसोल के इस्माइल इलाके में स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने की तैयारी शुरू हो गई इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया कि 25 से 27 नवंबर तक गुरु नानक देव जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित होगा इस कार्यक्रम की शुरुआत 25 नवंबर को रामबंधु तलाव के गुरु नानक नगर से नगर कीर्तन निकलेगी जो इस्माइल गुरु नानक स्कूल परिसर में आकर खत्म होगी उन्होंने बताया कि दशकों से यहीं पर गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती थी लेकिन कोरोना की वजह से राम बंधु तालाब के गुरु नानक नगर में इसका आयोजन किया जा रहा था लेकिन इस बार फिर से यहीं पर इसका आयोजन हो रहा है उन्होंने कहा कि 27 तारीख को गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर एक विशाल नगर कीर्तन निकलेगी जो की एसबी गोरई रोड हटन रोड होते हुए फिर यहीं पर आकर खत्म होगी उन्होंने बताया कि इस बार भव्य आकार में गुरु नानक देव जी की जयंती का पालन होगा पंजाब से लंगर बनाने वाले आ रहे हैं उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग सम्मिलित होते हैं उनको उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग यहां पर आएंगे और गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे












