पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने बराकर में डुबकर मरने वाले अंकित के परिवार से की मुलाकात:
1 min read
बराकर :कल बराकर नदी में डूबने से हुई 17 वर्षीय अंकित की मृत्यु हो गई थी आज आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी
कुल्टी निवासी अंकित के परिजनों से मिलने पहुंचे । वह उनके परिवारवालों से मिले उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का आर्थिक सहायता दी जाए । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों का कहना है कि अंकित जब डुब गया था उसके बाद भी उसकी सांस चल रही थी अगर समय रहते उसको अस्पताल ले जाया जाता तो शायद वह बच जाता। इसके लिए उन्होंने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया।












