रुपनारायणपुर फांड़ि की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार:
1 min read
रूपनारायणपुर :रूपनारायणपुर पुलिस को फिर उसवक्त एक बड़ी सफलता मिली जब रूपनारायणपुर पुलिस ने एक युवक को बंदुक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विद्युत धीबर है । वह सालानपुर प्रखंड के बांग्ला झारखंड सीमा के डोमदोहा गांव का रहने वाला है । गिरफ्तार युवक के पास से गोली से भरा एक देसी पाइप गन बरामद किया गया है। इसके अलावा कई एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. सूत्रों के अनुसार, 18 नवंबर की शाम चितलडांगा इलाके में पुलिस ने अचानक तलाशी शुरू कर दी. रूपनारायणपुर पुलिस चौकी प्रभारी मोइनुल हक के नेतृत्व में तभी पुलिस ने चितलडांगा शिशु शिक्षा केंद्र के पास आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से गोलियों से भरी पाइप गन बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने विद्युत धीवर को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. अवैध हथियारों सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद रूपनारायणपुर पुलिस ने कई एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किये. पुलिस के मुताबिक यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था । इलाके के लोगों ने पुलिस की इस तरह की कार्रवाई की सराहना की।












