टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू ने की प्रेस मीट, भाजपा नेताओं से नजदीकियों की खबरों को किया खारिज:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन उर्फ दासु ने आज जीटी रोड के किनारे स्थित अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने उन मीडिया खबरों का पुरजोर खंडन किया जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह भाजपा के कुछ नेताओं के संपर्क में है दासु ने कहा कि वह भाजपा के किसी भी नेता के संपर्क में नहीं है और वह बीते 37 वर्षों से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में राजनीति करते आए हैं नेता के तौर पर वह सिर्फ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पहचानते हैं और उन्हीं के नेतृत्व में वह भविष्य में भी तृणमूल कांग्रेस में बने रहेंगे और ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए राजनीति करेंगे । उन्होंने कहा कि आसनसोल में जिन नेताओं को ईडी सीबीआई का डर है वह नेता ही अपनी राह से भटक सकते हैं उनको इन केंद्रीय जांच एजेंसी का कोई डर नहीं है इस वजह से उनको कभी किसी विपक्षी पार्टी के नेताओं से संपर्क में आने की जरूरत महसूस नहीं हुई उन्होंने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में जिन एक दो सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की हार हुई भी है वह तृणमूल कांग्रेस की अपनी कमजोरी की वजह से हुई है ना कि विपक्षी पार्टियों की वजह से उन्होंने कहा कि यहां पर ना तो कांग्रेस ना भाजपा ना सीपीएम इतनी मजबूत है कि वह तृणमूल कांग्रेस को हरा पाती लेकिन यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरी थी कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में कुछ सीटों पर टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने 2021 में भी कही थी और आज भी वही बात दोहरा रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी के साथ तब से हैं जब ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की नेत्री थी तब से लेकर आज तक वह ममता बनर्जी के साथ रहे हैं और आगे भी ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल में अगर आज उनकी एक नेता के तौर पर पहचान बनी है तो वह ममता बनर्जी की वजह से बनी है वरना उन्हें कोई नहीं पहचानता था उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि मीडिया में इस तरह की खबरें उड़ाकर वह पार्टी में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकते हैं वह गलत है उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक बेहद मजबूत संगठन पर टिकी हुई है और अगर एक दो नेता पार्टी छोड़कर जाते भी है तो पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा इसका उदाहरण 2021 के विधानसभा चुनाव में देखा गया था जब कई नेता चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे लेकिन इसके बावजूद उन चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत हासिल हुआ था । दासू ने कहा कि कुछ लोगों को उनसे इसलिए समस्या है क्योंकि वह बेबाक अंदाज में बात करते हैं और यही वजह है कि पीछले कुछ सालों में जब भी विपक्ष की तरफ से या तो पार्टी के खिलाफ या ममता बनर्जी अभिषेक बैनर्जी के खिलाफ या फिर सरकार के खिलाफ कोई गलत बात कही जाती है एकमात्र वही उसपर बयान देते हैं ।












