श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी द्वारा आज आसनसोल बस स्टैंड में परिवहन कर्मियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर:
1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी द्वारा आज आसनसोल बस स्टैंड में परिवहन कर्मियों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमे परिवहन कर्मियों की डायडिटीज सहित तमाम शारीरिक जांच की गई । लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट के सहयोग से इस शिविर को लगाया गया जहां विशेषज्ञों ने परिवहन कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस संदर्भ मे श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने बताया कि आई एन टी टी यू सी द्वारा परिवहन कर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए समय समय पर इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं जिससे परिवहन कर्मियों का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले परिवहन कर्मियों के आंखों की जांच के लिए एक कैंप लगाया गया था जहां करीब 250 लोगों को चश्मा भी दिया गया था। राजू अहलूवालिया ने बताया कि श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी कोशिश कर रही है कि परिवहन विभाग से जुड़े सभी कर्मी स्वस्थ रहें और इसके लिए आई एन टी टी यू सी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है












