उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची दामोदर छठ घाट:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज सुबह दामोदर घर पर उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने पंहूची। उन्होंने यहां सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की तथा उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छठ का यह त्योहार बेहद पवित्र त्योहार है इसमें छठ व्रति 36 घंटों का कठिन व्रत रखते हैं जिसे एक प्रकार से तपस्या कहा जा सकता है। हालाकि उन्होंने प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों पर असंतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि भले पुलिस की तैनाती की गई हो लेकिन साफ सफाई से लेकर अन्य इंतजाम बेहद खराब हैं। घाटों की साफ सफाई नहीं की गई है जिन रास्तों से छठ व्रती घाटों तक आ रहे हैं उन रास्तों का हाल भी बुरा है। वहीं घाटों पर जो कैंप लगाए गए है वहां भी इंतजामों का अभाव है। कई छठ व्रती छोटी छोटी चीजें लाना भूल गए हैं लेकिन इन कैंपों में उन चीजों का भी अभाव देखा गया। उन्होंने कहा कि दामोदर घाट पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इंतजामों का अभाव देखा गया। स्थानीय लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घाटों की यथासंभव सफाई की गई है। इन सब विषयों पर विधायक ने अपना असंतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने छठ माता से सभी के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की












