शिल्पांचल में रही छठ पूजा की धूम , छठव्रतीयों ने दिया अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य:
1 min read
आसनसोल :आस्था का महापर्व छठ पर कल शाम को पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल में भी विभिन्न छठ पूजा समितियों की तरफ से पूरी श्रद्धा के साथ छठ का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने कल शाम को पहला अर्घ्य प्रदान किया। वहीं सोमवार सुबह भी श्रद्धालु घाटों पर आए और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया। आसनसोल के एस बी गोराई रोड के किनारे विभिन्न छठ घाटों पर भी कई समितियों द्वारा छठ का आयोजन किया गया था। इनमे अहिवरण युवा संघ नव युवक समिती शिवाजी सेवा समिति क्लब भगवाधारी सेवा समिति क्लब की तरफ से भी छठ का आयोजन किया गया था। कल शाम और आज सुबह बड़ी संख्या में छठ व्रती आए और उन्होंने अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर सभी छठ समितियों की तरफ से छठ व्रती तथा अन्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा सहित सभी प्रकार के इंतजाम किए गए थे। चारों समितियों के स्वेच्छा सेवक बड़ी संख्या में घाट पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रख रहे थे। प्रशासन की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे












