मोम के मुर्तिकार सुशांत राय ने विश्व कप फाइनल से पहले बनाया विराट कोहली का पुतला:
1 min read
आसनसोल :मोम से मूर्तियां बनाने वाले आसनसोल के प्रख्यात
कलाकार सुशांत राय ने विश्व कप फाइनल से पहले विराट कोहली की मोम की मूर्ति का अनावरण किया इस बारे में उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं 4 साल पहले ही उन्होंने इस मूर्ति को बनाया था उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 2003 में सौरव गांगुली के नेतृत्व में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में पराजित हो गई थी लेकिन इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा और रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत विश्व चैंपियन बनेगी उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों फाइनल में शतक बनाएंगे और भारत विश्व चैंपियन बनेगा












