मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा बांटी गई मिठाई:
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाख़ा ने दीपावली के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प आनंद सब के लिए कार्यकर्म के अंतर्गत आसनसोल के विभिन्न वर्गों में मिठाई बांटकर खुशियां बांटी। शहर के सबसे व्यस्ततम पुलिस थाना आसनसोल साउथ पुलिस थाना, आसनसोल ज़िला अस्पताल, आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड, ब्लड बैंक, साउथ पुलिस पोस्ट , पुलिस लाइन ट्रैफिक गार्ड , महावीर स्थान (जहां 365 दिन आपकी रसोई सेवा के अन्तर्गत दीन दुखियों को भोजन वितरण किया जाता है) पर सोहन -पापड़ी के डिब्बे बाँटे। संगठन के सदस्यों का कहना है कि ख़ुशियों को बाटने की उनकी यह एक छोटी सी पहल है।
मौके पर शाखा की और से अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अमृतधारा के संयोजक अभिषेक केड़िया , राजनीतिक चेतना फॉर्म के वाइस चेयरमैन आनंद पारीक , पूर्व शाखा अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल , सत्यजीत बागड़ी आदि सदस्य उपस्थित थे।












