बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने लिया छठ से पहले घाट पर तैयारियों का जायजा:
1 min read
आसनसोल :छठ पूजा के मद्देनजर आज बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने अपने क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया और नगर निगम की तरफ से जो तैयारी की जा रही है उनका जायजा लिया। इस संदर्भ मे राजेश तिवारी ने बताया कि आस्था के महापर्व छठ को मनाने को लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से सभी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां घाटों को साफ सफाई की गई है साथ ही रौशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी छठ व्रती को कोई असुविधा न हो। उन्होंने छठ माता से प्रार्थना की कि वह सभी को सुखी रखें और सभी का जीवन समृद्ध हो












