shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नही थम रहा कोयलांचल में कोयले का अवैध कारोबार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल कोयलांचल में कोयले के अवैध कारोबार के बारे में लंबे समय से खबरें आती रहे हैं इससे पहले भी कई लोगों के नाम कोयला माफिया या कोयला तस्कर के रूप में लोगों के सामने आ चुके हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है केंद्रीय जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में कोयले के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि कोयले के अवैध तस्करों को इसकी कोई चिंता नहीं है और वह अभी भी अपने काले कारोबार को धड़ल्ले से किया जा रहे हैं सूत्रों की माने तो कोयले का यह अवैध कारोबार अभी भी जारी है । कोयले के इस अवैध कारोबार पर अपनी पैनी नजर रखने वालों का कहना है कि जमुरिया कुल्टी सालानपुर के कई हिस्सों में कोयले का यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । सुत्रों का कहना है कि कोयले की अवैध तस्करी के साथ-साथ कोयले का एक और काला कारोबार शुरू हो चुका है वह है असली कोयले में मिट्टी और पत्थर की मिलावट ‌ । इस गोरख धंधे में कई गिरोह लगे हुए हैं जो डिपो में रखे ईसीएल के वैध कोयले में मिलावट कर रहे हैं इसके बाद असली कोयले को दुर्गापुर के रास्ते डानकुनी तथा पांडेश्वर के रास्ते बीरभूम भेजा जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कोयले में यह मिलावट सबसे ज्यादा सालानपुर क्षेत्र में हो रहा है । प्रतिदिन दर्जनों ट्रक में यह मिलावट किया जा रहा है । सूत्रों के हवाले से खबर है कि मिलावट का सबसे ज्यादा काम सालानपुर क्षेत्र में हो रहा है कोयला तस्कर यहां पर बंद खदानों से बहुत जल्द अवैध रूप से कोयला निकालने की फिराक में भी है क्योंकि बंद खदानों में ईसीएल की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती । बताया जा रहा है कि कांता जैसे कुछ लोगों द्वारा कोयला लदे वाहनों से वसूली की जा रही है वसूली का यह पैसा विभिन्न लोगों तक पहुंच रहा है और कोयले के अवैध कारोबार का यह काला धंधा फल फूल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page