महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से बांटी गई छठ की सामग्री:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी पवित्र छठ पूजा के अवसर पर तकरीबन ढाई सौ छठव्रतीयों के बीच छठ की सामग्री बांटी गई महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा के नेतृत्व में कल और आज ढाई सौ छठ व्रतियों के बीच यह सामग्रियां बांटी गई इसके साथ ही 100 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां भी प्रदान की गई इस अवसर पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से यह कार्य किया गया उन्होंने बताया कि छठ एक महान पर्व है जिसे लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं छठ को मनाने के लिए काफी सामग्रियों की आवश्यकता होती है लेकिन आज भी समाज में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास वह आर्थिक क्षमता नहीं है कि वह छठ मना सकें महावीर स्थान सेवा समिति ने ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया है उन्होंने छठ मैया से सभी के मंगल के लिए प्रार्थना की












