बर्नपुर में छठ पूजा पर हुआ जगराता का कार्यक्रम:
1 min read
बर्नपुर :कल बर्नपुर के नरसिंह बांध में छठ पूजा के उपलक्ष में नरसिंह बांध छठ पूजा समिति के तरफ से जगराता का कार्यकर्म आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक समाज सेवी पवन गुटगुटिया वार्ड 77 नंबर वार्ड पार्षद गुरमीत सिंह बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी 80 नंबर वार्ड पार्षद राकेश शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग और समाज सेवी उपस्थित थे । वहीं कमिटी की तरफ से रामाधर सिंह उपाध्यक्ष बिरजू यादव सचिव बिट्टू सिंह यादव सह सचिव रोहित यादव सहित कमिटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे।












