आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति की तरफ से हुआ दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति का दीपावली प्रीति सम्मेलन आसनसोल क्लब के प्रांगण में सम्पन हुआ इसमें समाज के 6 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया वहीं इस संस्था के वरिष्ठ सदस्य दीपक तोदी को आसनसोल गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया । दुसरी तरफ 14 नए सदस्यों को भी सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया । इस मौके पर सदस्यों के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम चेयरमैन मुकेश तोदी अध्यक्ष हरि नारायण अग्रवाल सचिव गोविंद गोयल कोषाध्यक्ष उमेश गोयल प्रेम प्रकाश गुप्ता विकास अग्रवाल अमित डीडवानिया सुशील अग्रवाल नरेश अग्रवाल बाबूलाल अग्रवाल सतनारायण अग्रवाल विश्वनाथ दोकनिया प्रेम गोयल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रायोजकों की भी अहम भूमिका रही। महिला सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से स्वाति डीडवानिया ज्योति जैन खुशबू गोयल श्रुति अग्रवाल प्रीति गोयल पूजा गुप्ता अलका क्याल ने शिरकत की। आसनसोल क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ बिसवाल एवं सचिन गोपाल अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया ।












