रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से विश्व डायबिटीज डे पर आयोजित वाकाथन में की गई शिरकत:
1 min read

आसनसोल :आज विश्व डायबिटीज डे के मौके पर आसनसोल के बीएनआर मोड़ से लेकर पोलो मैदान तक एक वाकाथन का आयोजन किया गया इंसुलिन के आविष्कारक सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन के मौके पर वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है इसे लेकर आज एक मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया । इस वाकाथन में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के सदस्य भी शामिल हुए। प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय भी रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके अलावा रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे । इस संदर्भ में जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक बेहद गंभीर बीमारी है इसको रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। सचिन राय ने लोगों से आग्रह किया कि सभी सेहत का ध्यान रखें और जितना हो सके पैदल चलने की कोशिश करें। सचिन राय ने कहा कि डायबिटीज होने के बाद पैदल चलने की आदत डालने से अच्छा है कि हम सब पहले से ही शुरू कर दें ताकि हमे इस बीमारी का डर न रहे ।












