आस्था के महान पर्व छठ को लेकर आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज छठ को लेकर कल्ला प्रभु छठ घाट पर एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी ली क्लब के तत्वावधान में छठ का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 17 तारीख से छठ की शुरुआत हो जाएगी उससे पहले उन परिवारों तक छठ की 21 सामग्रियां पहुंचाई जाएंगी जिनके पास छठ की सामग्री खरीदने का आर्थिक सामर्थ्य नहीं है उन्होंने कहा कि कल कल्ला प्रभु छठ घाट पर तकरीबन 2100 छठ श्रद्धालुओं के बीच छठ की सामग्री वितरित की जाएगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह संख्या बढ़ भी सकती है उन्होंने सभी शिल्पांचल वासीयो से छठ के अवसर पर कल्ला प्रभु छठ घाट पर आने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि इस मौके पर आसनसोल से मंत्री मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और उन्होंने छठ मैया से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाएं और सभी को स्वस्थ सुरक्षित रखें












