टीएमसी नेता तथा समाजसेवी चंकी सिंह के नेतृत्व में छठ से पहले बांटे गए छठ सामग्री और साड़ियां:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत आड़ा ड़गाल इलाके के खेलार साथी मैदान में आज टीएमसी नेता तथा समाजसेवी चंकी सिंह के नेतृत्व में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तथा साड़ियों का वितरण किया गया सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच यह वितरण किया गया इस मौके पर यहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी स्वागता बोस अलक बोस रॉबिन गुहा सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी मौजूद थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से चंकी सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महान पर्व है इस पर्व को मनाने के लिए कुछ सामग्रियों और नए वस्त्र की आवश्यकता होती है लेकिन कई परिवारों के लिए यह संभव नहीं होता क्योंकि वह आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते उन्हीं परिवारों की मदद के लिए आज चंकी सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया अभिजीत घटक ने इसकी जमकर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से आने वाले छठ पर्व को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी चंकी सिंह के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि जिस तरह से हर छठ त्यौहार पर चंकी सिंह द्वारा छठ की सामग्री तथा साड़ियां दी जाती हैं वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि अगर हर साल इसी तरह से इस कार्यक्रम का कलेवर बढ़ता रहा तो आने वाले समय में यह मैदान भी छोटा पड़ जाएगा उन्होंने भी सभी छठव्रतियों को आने वाले छठ की शुभकामनाएं दी और छठ माता से प्रार्थना की की सभी के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे












