काली पूजा के अवसर पर स्वास्तिक क्लब की तरफ से हुआ खिचड़ी भोग का आयोजन:
1 min readआसनसोल :स्वास्तिक क्लब की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड में बाजार इलाके में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया यहां पर हर साल काली पूजा के बाद खिचड़ी भोग का आयोजन होता है इस साल भी हजारों की तादाद में लोगों को स्वास्तिक क्लब की तरफ से खिचड़ी भोग खिलाया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया और उन्होंने स्वास्तिक क्लब के सदस्यों की सराहना की और कहा कि जिस तरह से हर वर्ष क्लब की तरफ से काली पूजा का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि वह मां काली से प्रार्थना करते हैं कि सभी सुखी रहे समृद्ध रहे वही क्लब के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि हर साल स्वास्तिक क्लब की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस साल भी यहां पर खिचड़ी भोग का आयोजन हुआ जहां पर तकरीबन 3000 लोगों ने भोग ग्रहण किया उन्होंने कहा कि यहां पर सभी धर्म के लोग आते हैं और मां का प्रसाद ग्रहण करते हैं












