पैराडाइज वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेल पार इलाके के बाबू तालाब क्षेत्र में आज पैराडाइज वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उत्साहित किया इस मौके पर पार्षद फनसबी आलिया बिलाल खान सहित इस संस्था के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि रक्त का कोई धर्म नहीं होता रक्त की कोई जात नहीं होती आज जो लोग यहां पर खून दे रहे हैं उनको यह नहीं पता कि उनके खून से किस धर्म के या किस जाति के इंसान की जिंदगी बचेगी और जिस इंसान को यह खून चढ़ाया जाएगा उसे भी नहीं पता कि किस धर्म या जाति के इंसान का खून उस पर चढ़ाया जा रहा है उन्होंने इस रक्तदान शिविर के आयोजकों को धन्यवाद दिया कि त्योहारों के मौसम में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है क्योंकि इस समय जिला ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है ऐसे में इस तरह के रक्तदान शिविरों के आयोजन से मरीजों को काफी सहूलियत होगी












