मंत्री मलय घटक ने किया गोपाल नगर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :गोपाल नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से हर साल की जगह इस साल भी मां काली की पूजा का आयोजन किया गया है इस बारे में गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट सजल कांति घोष ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर मां काली की पूजा का आयोजन किया गया है प्रतिमा की ऊंचाई 35 फिट है । आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पार्षद गोपा राय सहित कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वह बीते कई वर्षों से इस पूजा के आयोजन में आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां काली पूजा का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि आसनसोल में जिन जगहों पर बेहद शानदार तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जाता है गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी उनमें से एक है । मंत्री ने कहा कि 2011 में यहां के लोगों के आशीर्वाद से वह चुने गए थे इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी विकास हुआ है आसनसोल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मिला है गोपाल नगर के निकट विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ है लोगों के सहयोग के कारण । वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इस पूजा आयोजन से जुड़े सभी लोगों के सराहना की और कहा कि जिस तरह से प्रत्येक वर्ष यहां पर काली पूजा का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है उन्होंने मां काली से सभी की मंगल कामना की












