बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पंहुचे बाराबनी , टीएमसी पर किया जमकर प्रहार:
1 min read
बाराबनी :बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज बाराबनी के नूनी ग्राम में एक काली पूजा के उद्घाटन के लिए पहुंचे । इस मौके पर यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल लक्षण घोरुई जितेंद्र तिवारी सहित इस जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे। काली पूजा का उद्घाटन करने के उपरांत उन्होंने यहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी की जवाब देना वह जरूरी नहीं समझते । शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अभिषेक बनर्जी की मालिक ममता बनर्जी को चुनाव में पराजित किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में लोकतंत्र में खत्म कर दिया है आसनसोल का नगर निगम चुनाव लोकसभा का उपचुनाव सहित हर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस द्वारा वोट लूट कर जीत हासिल की गई है लेकिन 2024 के चुनाव में वैसा नहीं होगा उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं अभिषेक बनर्जी को भी अवैध कारोबार का पैसा पहुंचता है लेकिन यह सब बहुत जल्द बंद हो जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो पार्थो चटर्जी ज्योतिप्रिय मलिक अनूव्रत मंडल जैसे नेता जेल में है लेकिन जो नेता अभी भी बाहर है वह भी बहुत जल्द जेल में होंगे उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिखा देगी की स्वच्छ चुनाव किसे कहते हैं और तब भाजपा को बंगाल में भारी बहुमत हासिल होगा नौशाद सिद्दीकी के बारे मे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ भाजपा का कोई संबंध नहीं है लेकिन वह भी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी यह चाहती है कि लोकतंत्र में विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व हो भाजपा इसका स्वागत करती है












