केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के हक के पैसे को रोके जाने के खिलाफ टीएमसी द्वारा होगा लगातार आंदोलन – गुरुदास चैटर्जी:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 टीएमसी अध्यक्ष गुरुदास चैटर्जी तथा उपाध्यक्ष भानु बोस द्वारा एक प्रेस मीत की गई। यहां गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनैतिक तथा अवैध रूप से राज्य सरकार का मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न खातों का पैसा रोक के रखा है। इसके खिलाफ अगले 5 दिनों तक टीएमसी की तरफ से विभिन्न इलाकों में पथ सभा का चाय पी चर्चा आदि का आयोजन किया जाएगा । आज आसनसोल के राहा लेन बीएनआर सहित विभिन्न इलाकों में विरोध सभाओं का आयोजन किया जाएगा। गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल को वंचित कर रही है इसके खिलाफ टीएमसी की तरफ से पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने सरासर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्योंकि भाजपा राजनीतिक रूप से टीएमसी को हरा नही पा रही है इस वजह से ईडी सीबीआई कैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके टीएमसी नेताओं को डराने को कोशिश कर रही है । गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि भाजपा द्वारा बारबार यह कहा जाता है कि राज्य सरकार पैसों का हिसाब नही देती इस वजह से केंद्र सरकार पैसा नही दे रही है अगर ऐसा होता तो टीएमसी महासचिव अभिषेक बैनर्जी द्वारा दबाव दिए जाने के बाद कुछ पैसा कैसे दिया गया । इससे साफ होता है कि बात हिसाब की नही बात राजनीतिक बदले की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को दीपावली छठ तथा गुरु पर्व की बधाई दी












