लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आसनसोल के के एम लेन इलाके में पुराने जर्जर भवन को नगर निगम द्वारा तोड़ा गया:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा अवैध या खतरनाक भावनाओं को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है इसी क्रम में आज आसनसोल के केएम लेन इलाके में बने तकरीबन 100 साल पुराने एक भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक के नेतृत्व में एक टीम पहुंची यहां पर इस भवन के मालिक प्रकाश दीवान भी उपस्थित थे आपको बता दें कि इस भवन को प्रकाश दीवान द्वारा किसी और से खरीदा गया था लेकिन क्योंकि यह भवन काफी पुरानी हो चुकी है तो उन्होंने खुद नगर निगम से अनुरोध किया था कि इस भवन को तोड़ दिया जाए इसके लिए जो भी खर्च होगा वह करने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को इस भवन की बालकनी टूट कर गिर गई थी यह तो गनीमत है कि यह घटना सुबह 4 बजे हुई थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए इस भवन को तोड़ना बेहद जरूरी है लेकिन इस भवन में किराएदार के रूप में रहने वाले लोग इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनको कोर्ट से इंजनक्शन भी मिल चुका है। उन्होंने कहा कि किराएदार 20 लाख रुपए तक की मांग कर रहे हैं जबकि वह 5 लाख रुपए देने को तैयार है इस बारे में आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रविउल इस्लाम ने कहा कि आसनसोल नगर निगम इस क्षेत्र में जितने भी खतरनाक भवन है उनको तोड़ रही है ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे उन्होंने कहा कि आज आसनसोल के के एम लेने इलाके में एक बेहद पुराने जर्जर भवन को तोड़ने के लिए अदालत के आदेश पर नगर निगम की टीम गई थी उन्होंने साफ कहा कि जहां भी इस तरह के खतरनाक भवन रहेंगे उनको तोड़ा जाएगा और इस भवन को अदालत के आदेश पर तोड़ा जा रहा था उन्होंने साफ कहा कि अदालत के आदेश को शिरोधार्य करते हुए तथा लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम काम कर रही है












