कल्ला के अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से छठ पूजा के आयोजन को लेकर हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों बाद पूरे देश के साथ साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी आस्था का महापर्व छठ का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर विभिन्न छठ पूजा आयोजकों द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है । आसनसोल के कल्ला इलाके के अंबेडकर स्पोर्टिंग की तरफ से हर साल पवित्र छठ पर्व मनाया जाता है। इसे लेकर राजेश प्रसाद के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां इस क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित थे। यहां छठ के सुचारू आयोजन पर चर्चा हुई। छठव्रती को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसकी तरफ विशेष ध्यान देने की बात कही गई साथ ही सुरक्षा को भी चाक चौबंद बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में सदस्यों को उनकी जिमेदारियां समझाई गईं और समन्वय स्थापित कर काम करने की बात कही गई












