बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से दीपावली से पहले जरुरतमंदों को दिए गए वस्त्र:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल रेलवे स्टेशन रोड पर तेरह नंबर मोड पर बने बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में आसनसोल रेलवे डिवीजन के पूर्व डीआरएम तथा वर्तमान एडिशनल जनरल मैनेजर सुमित सरकार पहुंचे यहां पर बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति द्वारा दीपावली से पहले जो वार्षिक कार्यक्रम किया जाता है उसमें उन्होंने शिरकत की तथा गरीब जरूरतमंद लोगों को वस्त्र प्रदान किया आपको बता दें कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से 2016 से लगातार रोज दोपहर में गरीबों जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराया जाता है तथा दीपावली से पहले कुछ जरूरतमंदों को वस्त्र तथा मिठाई दी जाती है इस साल भी यह कार्यक्रम किया गया जिसमें पूर्व डीआरएम तथा वर्तमान एडिशनल जनरल मैनेजर सुमित सरकार उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सजन जलूका नितिश जालुका आदि उपस्थित थे












