पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने किया पंचगछिया में एक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा:
1 min read
बाराबनी :आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया में एक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया इस मौके पर यहां पंचगछिया ग्राम पंचायत के प्रधान उप प्रधान के अलावा जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे अपने दौरे के दौरान जिला शासक ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा और बच्चों को और किस तरह से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके इसे लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत की उन्होंने बताया कि 6 7 तथा 8 नवंबर को यानी पिछले दो दिनों से पूरे पश्चिम वर्दमान जिले में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं उनमें जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दौरे किए जा रहे हैं तथा वहां पर बच्चों को किस तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं तथा और क्या करने से बच्चों को बेहतर ढंग से सुविधा प्रदान की जा सकेगी तथा बच्चों को और बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकेगा इसे लेकर निरीक्षण किया गया उन्होंने बताया कि यहां पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाले कर्मियों से भी उन्होंने वार्तालाप किया वही पंचगछिया ग्राम पंचायत के प्रधान ने कहा कि आज पश्चिम वर्दमान जिला शासक उनके ग्राम पंचायत के आईसीडीएस केंद्र में आए थे उन्होंने यहां की एक-एक चीज को देखा और जिस तरह से यहां बच्चों को सुविधा प्रदान की जा रहे हैं उनकी देखभाल की जा रही है तथा उनके विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया












