कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में प्रभु छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व का हुआ समापन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर उगते सुर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही आस्था के इस महापर्व समाप्त हो गया । छठव्रती सुर्य के उगने के पहले से ही यहां पंहुच गए थे और सुरज के उदीयमान होते ही उन्होंने अर्घ्य प्रदान किया । ली क्लब के सचिव और आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित इस छठ पूजा के अवसर पर गुरुवार सुबह भी यहां आने वाले छठव्रतीयों के लिए काफी व्यवस्था की गई थी ।

कृष्णा प्रसाद ने घाट पर आने वाले छठव्रतीयों में साड़ि गमछा गंगा जल आदि वितरण किया । साथ ही छठव्रतीयों में खीर और लड्डु का प्रसाद भी बांटा गया । गुरुवार सुबह अर्घ्य प्रदान करने के बाद फिर से गंगा घाट की आरती की तर्ज पर उषा आरती की गई । काशी से आए विद्वान पंडितों ने यहां उषा आरती की ।

उषाकाल में अर्घ्य देकर लौट रहे छठव्रतीयों ने मुक्तकंठ से कृष्णा प्रसाद द्वारा प्रभु छठ घाट पर किए गए इंतजामों की तारीफ की और कहा कि वह इस घाट पर पिछले कई वर्षों से आ रहें हैं लेकिन इस वर्ष जैसा इंतजाम उन्होंने कभी नहीं देखा । इनका कहना था कि कृष्णा प्रसाद ने इस साल के छठ पर्व को ऐतिहासिक बनाने का जो दावा किया था उसे सही साबित कर दिखाया ।















