आसनसोल शिल्पांचल में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व
1 min read
आसनसोल टाइम्स : शुक्रवार को पुरे शिल्पांचल में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया । विदित हो कि आसनसोल के दोमहानी गौशाला में पिछले 100 वर्षों से गोवंश की सेवा की जा रही है और गो प्रेमियों ने लगातार गौ माता की हर प्रकार से देखभाल की है । इसी क्रम में शुक्रवार को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन एवं परिक्रमा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसाथ ही साथ 72 घंटों का हरिनाम कीर्तन का भी आयोजन किया गया है जिसमें समय की कोई भी पाबंदी नहीं है भक्त कभी भी आकर कीर्तन का लाभ उठा सकतें हैं । यहां आए श्रद्धालुओं से जब हमने बात की तो सभीने गौ माता को राष्ट्रपशु घोषित करने की मांग की । आसनसोल नयी गौशाला,कल्ला दोमहानी रोड,इंडियन ऑयल पंप हाउस के पास स्थापित है जहां 156 बूढ़े एवं छोटे बछड़ों की सेवा होती है। इसके साथ ही एन एस रोड शिवमंदिर स्थित पुरानी गौशाला में भी गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया । यहां भी श्रद्धालुओं ने आकर गौ माता की सेवा की उनको तिलक आदि लगाया और फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया ।















