युनियन बैंक के स्थापना दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कोरोना काल में रक्त की कमी से काफी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दरअसल कोरोना काल में रक्तदान शिविरों के आयोजन में भारी कमी आई है । इस वजह से कई मरीजों की जान पर भी बन आई है । इस परिस्थिति से निजात दिलाने के लिए आज युनियन बैंक आफ इंडिया रहमानिया स्कुल शाखा की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है किया गया । इस शिविर के आयोजन में जेके एजुकेशन फाउंडेशन हेल्थ सोसाईटी ने भी अपना पुर्ण सहयोग दिया । रक्तदान शिविर की शुरुआत युनियन बैंक आफ इंडिया रहमानिया स्कुल शाखा के मैनेजर पिंकु मंडल द्वारा रक्तदान करने से हुई । आज के शिविर के दौरान 20 युनिट रक्त संग्रह किया गया । इस संदर्भ में पिंकु मंडल ने कहा कि वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें ताकि किसी को भी रक्त की कमी से जुझना ना पड़े । शिविर के दौरान जेके फाउंडेशन के खुर्शीद अहमद वकार अहमद मास्टर अख्तर खास तौर पर उपस्थित थे । इनके अलावा बिलाल खान इम्तियाज अहमद अंसारी प्रवीर धर हाजी अरशद शाहिना खातुन खातुन तबरेज आलम उर्फ बाबु भाई भी उपस्थित थे ।















