अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से मनाया गया छठ का महापर्व
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के विभिन्न इलाकों में आस्था का महापर्व छठ मनाया गया । इसी क्रम में आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित कल्ला अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से छठ पूजा का आयोजन किया गया । इस साल अंबेडकर क्लब की तरफ से छठ आयोजन का यह 47वां साल है । आज अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के इस छठ पूजा आयोजन में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावा और भी कई गणमान्य लोग मौजूद थे । मंत्री मलय घटक ने आज यहां पंहुचकर इस घाट की पूजा का उद्घाटन किया और अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई दी । इस मौके पर अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से क्लब के अध्यक्ष राजेश प्रसाद सचिव मणीष कुमार लाल ज्वाएंट सेक्रेटरी राबिन हेला चंदन बाल्मीकि चेयरमैन संपत लाल सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे ।
















