दानिश अजीज द्वारा प्रतीकात्मक रूप से कोयला बेचकर किया गया कोयले के अवैध कारोबार का विरोध पुलिस ने लिया हिरासत में:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से उनके जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में कोयला रखकर अवैध कोयले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। दानिश अज़ीज़ अवैध कोयला के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जब आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के अधिकारियों को इसकी खबर हुई तो पुलिस अधिकारी वहां पंहुचे और उनको हिरासत में ले लिया । पुलिस की वैन में बैठते हुए दानिश अज़ीज़ कहते सुने गए कि बंगाल में अवैध कोयला चल सकता है लेकिन कोई बोल नही सकता । इस बारे में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इजाज अहमद ने बताया कि पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है। सिर्फ कोयला ही नही बालू लोहा आदि का भी अवैध कारोबार चल रहा है। आज जब दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में पार्टी की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा था तो दानिश अज़ीज़ को आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट द्वारा हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद उन्हें आसनसोल साउथ पुलिस थाना भेज दिया गया। उन्होने कहा कि पुलिस द्वारा बचकाना सवाल किया जा रहा है कि दानिश अज़ीज़ के पास कोयला कहां से आया । इजाज अहमद ने कहा कि किसी चाय वाले या छोटे होटल वाले के पास भी कोयला मिल जाएगा। उनका साफ कहना था कि ए आई एम आई एम यह कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी कि कोयले के खिलाफ आंदोलन करने पर उनके नेता को गिरफ्तार कर लिया गया












