shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पांडवेश्वर में आयोजित हुई डोम समाज की तरफ से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता:

1 min read

पांडवेश्वर से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
आज पांडवेश्वर रेलवे मैदान में पश्चिम बर्दवान डोम समाज कल्याण समिति की तरफ से एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इस जिले के आठ ब्लाकों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इस बारे में स्थानीय निवासी देवाशीष बाद्यकर ने बताया के आज के दौर में युवा पीढ़ी खेल के मैदान से ज्यादा मोबाइल में अपना समय बिता रही है युवा पीढ़ी को फिर से खेल के मैदान की तरफ लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा पीढ़ी एक बार फिर से मैदान की तरफ वापस आए और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले वहीं भारतीय डोम समाज विकास परिषद के राज्य कमेटी के सभापति तथा पश्चिम बर्धमान जिला के जिला कमेटी के सभापति मनोरंजन बाद्यकर ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि इस समाज के जो युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिनको अपनी कला का प्रदर्शन करने का मंच नहीं मिलता उनको एक मंच प्रदान करना है ताकि वह भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और उनको भी आने वाले समय में और भी जगहों पर अवसर प्राप्त हो सके उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में पश्चिम बर्दवान जिले की 8 टीम में हिस्सा ले रहे हैं और यहां पर डोम समाज की विशिष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियां और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page