उत्तर विधानसभा तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक एक की तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल उत्तर विधानसभा तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक एक की तरफ से आज आसनसोल के के एस बी गोराई रोड इलाके में स्थित एक निजी मैरेज हाल में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया । यहां मंत्री मलय घटक जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष गुरुदास चैटर्जी उपाध्यक्ष भानु बोस बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी अल्पना बैनर्जी टीएमसीपी जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी पार्षद जीतू सिंह उदय राय मौसूमी बासु शिखा घटक वरिष्ठ टीएमसी नेता शाहिद परवेज सहित आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लॉक एक के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल के हर ब्लॉक में विजया सम्मेलन के आयोजन का आदेश दिया गया है । यह कार्यक्रम 1 से लेकर 10 तारीख तक होगा। इसी क्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लॉक एक की तरफ से इस विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें इस ब्लॉक के सभी 17 वार्डों के पार्षद उपस्थित थे । उन्होंने सभी को विजया की शुभकामना दी तथा आने वाले दिवाली काली पूजा तथा छठ की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने इस ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में जीतोड़ मेहनत कर ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि 2011 से पहले आसनसोल की क्या हालत थी यह सब जानते हैं । आसनसोल के विभिन्न स्थानों में जो कारखाने थे उनको सीपीएम द्वारा बंद कर दिया गया था । सीपीएम के ज़माने में यहां एक भी कॉलेज का गठन नहीं किया गया था जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक प्रधानमंत्रियों ने राष्ट्रीय संसाधनों का गठन किया था जबकि नरेंद्र मोदी इन राष्ट्रीय संसाधनों को बेचने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर यहां 5 वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया












