shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज के बांसतला इलाके के लोगों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर किया पथावरोध:

1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट*
रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर फांड़ी इलाके के बांसतला मोड़ इलाके में  पानी की आपूर्ति बंद होने से स्थानीय लोगों द्वारा रोड जाम कर दिया गया।  बीते करीब चार दिनों से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके खिलाफ आज उन्होंने रोड जामकर कर दिया।  तकरीबन 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक रोड जाम किया गया। घटना की सूचना पाकर  बल्लभपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा बूझकर पथावरोध समाप्त किया । इस बारे में इस इलाके के बाद्यकर पाड़ा के निवासी शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि यहां पर पानी की किल्लत लंबे समय से है लेकिन पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप है।  इलाके की महिलाओं को दूसरे मोहल्ले में जाकर पानी लाना पड़ता है उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान मीना धिवर उप प्रधान सिदान मंडल को भी कहा गया है लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया।  इनका साफ कहना है कि अब वह किसी की नहीं सुनेंगे उनको पानी की आपूर्ति चाहिए इसके साथ ही उन्होंने इलाके में साफ सफाई की स्थिति पर भी अपनी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि यहां पर नालियों की सफाई नहीं होती स्थानीय लोगों को अपने पैसों से नालों की सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि उनके प्रदर्शन की बात जानकर पुलिस अधिकारी यहां पर आए थे उन्होंने उनसे बातचीत की और कहा कि अगर कल तक समस्या का समाधान नहीं होता तो परसों पंचायत कार्यालय में लोगों को बुलाया गया है वहां पर इस समस्या को लेकर चर्चा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page