shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

काली पूजा तथा छठ पूजा को लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने की सभी एमएमआईसी के साथ बैठक:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में आज सभी एम एम आई सी को साथ लेकर एक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक सैनिटरी विभाग के अधिकारिगण भी उपस्थित थे यहां पर आने वाले काली पूजा तथा छठ पर्व को लेकर बातचीत हुई और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की एम एम आई सी बैठक में आने वाले काली पूजा और छठ पर्व को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के मुद्दे पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि काली पूजा तथा छठ से पहले विभिन्न घाटों की साफ-सफाई के लिए जो जो चीजें जरूरी है वह पूरी कर ली जाए और किसी भी श्रद्धालुओं को इन त्योहारों के पालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने बर्नपुर बस स्टैंड को लेकर भी बताया कि उस बस स्टैंड की हालत काफी खराब हो चुकी है उन्होंने डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी को कहा है की बर्नपुर बस स्टैंड जाकर वहां पर किन-किन चीजों की आवश्यकता है उसका एस्टीमेट बनाएं और उसके बाद बस स्टैंड को नए सिरे से मरम्मत करके बनाया जाएगा मेयर विधान उपाध्याय कहा कि इस साल तो टेंडर प्रक्रिया में देर हो गई है लेकिन अगले साल आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी छठ घाट हैं या जहां पर पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन होता है या फिर अंतिम संस्कार के बाद लोग घाटों पर पारलौकिक क्रिया करने जाते हैं उन घाटों को पक्का किया जाएगा उन्होंने कहा कि 22 घाटों के पक्की करण का टेंडर निकल चुका है बाकी घाटों के लिए भी यह प्रक्रिया अगले साल शुरू हो जाएगी इसके साथ ही हर घाट पर एक हाई मास्ट लाइट भी लगाया जाएगा वहीं आज की बैठक के बारे में एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने बताया कि आने वाले काली पूजा और छठ त्यौहार को लेकर आज एक बैठक हुई इस बैठक में घाटों की साफ सफाई तथा श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसे लेकर विस्तृत चर्चा हुई और नगर निगम के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सभी त्योहारों के बीत जाने के बाद शहर को फिर से किस तरह से साफ सुथरा किया जाए वही आय के स्रोतों पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि ऐसे कई बैंक अकाउंट है जिनमें आसनसोल नगर निगम के पैसे पड़े हुए हैं लेकिन उनका ठीक से संचालन नहीं हो रहा है ऐसे बैंक अकाउंट में रखे पैसों को एक जगह इकट्ठा कर शहर के विकास बस स्टैंडों के मरम्मत के लिए खर्च करने पर भी चर्चा हुई वहीं जितेंद्र तिवारी द्वारा हाल ही में सिधु कानु बस स्टैंड को जल्द से जल्द खोलें की मांग के जवाब में गुरदास चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम उनके कहने के अनुसार काम नहीं करता है जो सही है उस हिसाब से काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब वह पद पर थे तब उन्होंने बस स्टैंड को चालू क्यों नहीं किया उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और एसबीएसटीसी के अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा और वहां जरूर कुछ ना कुछ किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page