आने वाले छठ पर्व को देखते हुए जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह आज आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय से मिलने पहुंचे यहां पर उन्होंने आने वाले छठ त्यौहार को लेकर जमुरिया में छठ व्रतियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है उस पर चर्चा की इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए हरे राम सिंह ने कहा कि बहुत जल्द आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर आज उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से बात की उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र जमुड़िया में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी लोग रहते हैं जिनके लिए छठ सबसे बड़ा त्यौहार है ऐसे में छठ त्यौहार को देखते हुए आज उन्होंने मेयर से मुलाकात की और जमुड़िया में छठ का त्यौहार मनाने वाले लोगों के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है इसको लेकर बातचीत की उन्होंने कहा कि घाटों की साफ सफाई से लेकर छठव्रती महिलाओं के लिए साड़ी सुप की व्यवस्था करना तथा छठ से पहले काली पूजा और दीपावली के पर्व को भी सुचारू रूप से मनाए जाने को लेकर बातचीत हुई उन्होंने इसके साथ ही सभी शिल्पांचलवासीयों को काली पूजा दीपावली तथा छठ की अग्रिम बधाई दी












