shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बीजेपी द्वारा टीएमसी पर लगाया गया मवेशी चोरी में लिप्त होने का आरोप वी शिवदासन उर्फ दासु ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 84 तथा 85 नंबर वार्ड के संयोग स्थल गुरु नानक स्कूल के सामने कल रात कुछ युवकों ने एक गाय चुरा ली पूरा मंजर वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घायल हो गया इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड में भाजपा के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ने वाली

काकोली घोष से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर यह घटना हुई है वह आसनसोल नगर निगम के 84 तथा 85 नंबर वार्ड के दरमियान आता है उन्होंने कहा कि 84 नंबर वार्ड के जो पार्षद बने हैं उन्होंने गलत तरीके से चुनाव जीता था और अब वह बोरो चेयरमैन भी बन चुके हैं उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का जो सबसे बड़ा मवेशी चोर था वह दिल्ली की जेल में बंद है लेकिन उसके शागिर्द अभी भी खुला घूम रहे हैं और वही यह सब करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने की वजह से राज्य सरकार के पैसे पर रोक लगा दी है इस वजह से तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को पैसों की कमी हुई है और यही वजह है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता अब कोयला बालू मवेशी सहित हर तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले इस इलाके से एक व्यक्ति का बछड़ा चोरी हो गया था उनको अब यह लग रहा है कि यह काम भी उन्हीं युवकों का है जो कल रात गाय चुरा रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि 84 नंबर वार्ड के पार्षद के दबदबे के कारण वहां पर उनके गलत कामों के खिलाफ कोई मुंह नहीं खोल सकता क्योंकि उनको डर है कि अगर उन्होंने पार्षद के खिलाफ कुछ भी कहा तो उनकी जान पर बन आएगी। उन्होंने आशंका जताई कि आज जो वह यह सारी बातें कह रही है उन पर भी खतरा मंडरा सकता है इसे लेकर जब हमने वरिष्ठ टीएमसी नेता

वी शिवदासन उर्फ दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा का अगर कोई पदाधिकारी या बीजेपी का कोई विधायक यह सारी बातें कहता तो जवाब देना बनता था लेकिन यह सारे आरोप एक ऐसे व्यक्ति द्वारा लगाए जा रहे हैं जिसकी शिल्पांचल की राजनीति में कोई पहचान नहीं है इसलिए उस व्यक्ति के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देना वह जरूरी नहीं समझते क्योंकि यह तृणमूल कांग्रेस का अपमान होगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चोरियां कहां नहीं होती उन्होंने भाजपा शासित प्रदेशों का नाम गिनाते हुए कहा कि वहां पर क्या चोरियां नहीं होती ऐसे में भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र में भाजपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें ना कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यह एक चोरी की घटना है पुलिस प्रशासन के पास सीसीटीवी के फुटेज है पुलिस अपना काम करेगी और जरूर दोषियों को पकड़ने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है वह खुद उसे इलाके के निवासी हैं पहले उसे इलाके में अपराधियों का काफी आतंक था आए दिन वहां पर चोरियां होती थी लेकिन अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार गश्त की जाती है जिससे कि अपराधों में काफी कमी आई है लेकिन फिर भी अगर इक्का-दुक्का अपराध हो रहे हैं तो पुलिस जरूर उस पर कार्रवाई करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page