सोलो आना दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा किया गया विसर्जन:
1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
पीछले 127 सालों से रानीगंज के डाल पट्टी इलाके में सोलो आना दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। बुधवार शाम को इस पूजा में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सोलो आना दुर्गा पूजा कमिटी की तरफ से भव्य आयोजन लिए गया था। कमिटी की तरफ से चुंचुडा से आगमोनी पश्चिम बर्धमान से दोहार बैंड की धुन पर लोग झूम उठे। हल्दिया से आए छौ नृत्य के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया । इसके साथ ही यहां मिशन रानीगंज का कैप्सूल बनाया गया था। विसर्जन के दौरान बच्चों मे मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरुक किया गया। समाज में वृद्धाश्रम की बढ़ती संख्या और बुजुर्गों को खराब हालत को लेकर भी विसर्जन के दौरान संदेश दिया गया। कड़े पुलिस इंतजाम के बीच सोलो आना दुर्गा पूजा कमिटी की तरफ से पूरे रानीगंज के विभिन्न हिस्सों में परिक्रमा की गई। इस दौरान रानीगंज थाना तथा रानीगंज ट्रैफिक की तरफ से विसर्जन के मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। इसके बाद रानीगंज के तार बांग्ला स्थित कुलु पुकुर में विसर्जन संपन्न हुआ।












