घांटी जूल्स की तरफ से धनतेरस के उपलक्ष पर शुरू किया गया स्वर्ण कलश परियोजना:
1 min read



आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात गहनों की दुकान घांटी जूल्स में आज धनतेरस के उपलक्ष पर स्वर्ण कलश नामक एक परियोजना की आधिकारिक शुरुआत की गई आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय और उनकी पत्नी मीता राय ने घाटी जूल्स के मालिक शुभोजित घांटी के साथ संयुक्त रूप से दीप जलाकर इस योजना की शुरुआत की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शुभोजित घांटी ने बताया कि आने वाले धनतेरस के अवसर पर उनके संस्थान की तरफ से स्वर्ण कलश नामक एक योजना की शुरुआत की गई है इसके तहत सोने के गहनों की मजुरी पर 20% की छूट चांदी के गहनों की मजुरी पर 10% की छूट हीरा तथा अन्य उत्पादों के खरीदने पर सर्वोच्च मूल्य पर 10% की छूट तथा हर एक खरीदारी पर निश्चित उपहार दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह योजना आज से शुरू हुई जो की 12 नवंबर तक चलेगी उन्होंने सभी से इस दीपावली धनतेरस ऑफर का लाभ उठाने का अनुरोध किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज इस योजना की शुरुआत सचिन राय और उनकी पत्नी मिता राय के हाथों से हुई इसके लिए वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली समझते हैं उन्होंने कहा कि सचिन राय और मिता राय का इस क्षेत्र में किसी को परिचय देने की आवश्यकता नहीं है उद्योग के क्षेत्र से लेकर समाज सेवा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को सब जानते हैं और आज के इस पवित्र दिन पर उनका आशीर्वाद पाकर वह धन्य हो गए हैं वहीं सचिन राय ने कहा कि घांटी क्लॉथ आसनसोल का बेहद प्राचीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान है तकरीबन 125 वर्षों से आसनसोल में यह व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रतिष्ठा के साथ व्यापार कर रहा है जब वह भी छोटे थे वह खुद घांटी क्लॉथ में जाया करते थे और यह बड़ी खुशी की बात है कि उस व्यापारिक घराने का प्रतिनिधि शुभोजित घांटी भी व्यवसाय में इतने अच्छे ढंग से सफलता प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने प्रार्थना की की घांटी जूल्स और शुभोजित घांटी दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करें तथा ज्यादा से ज्यादा लोग घांटी जुलूस के इस ऑफर का फायदा उठाएं वहीं मीता राय ने भी शुभोजित घांटी को मुबारकबाद दी और कहा कि जिस ईमानदारी और लोगों के साथ अच्छे व्यवहार को बरकरार रखते हुए शुभोजित और घांटी जुल्स के सभी कर्मचारी व्यापार करते हैं वह काबिले तारीफ है उन्होंने भी शुभोजित घांटी को स्वर्ण कलश परियोजना के लिए बधाई दी और आशा जताई की ज्यादा से ज्यादा लोग इस परियोजना का लाभ उठाएंगे












