जीतेंद्र तिवारी द्वारा सिधु कानु बस स्टैंड को खोले जाने की मांग पर वी शिवदासन उर्फ दासु का जवाब:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस मीट कर काली पहाड़ी इलाके में बने सिधु कानु बस स्टैंड को निर्माण के ढाई साल बाद भी ना खोले जाने को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि आम जनता के टैक्स के पैसे से बने इस बस स्टैंड का उपयोग नहीं करके प्रशासन न सिर्फ आसनसोल की जनता बल्कि सिद्धू कानू का भी अपमान कर रही है उन्होंने प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर 1 महीने के अंदर उस बस स्टैंड से बसों का परिचालन नहीं हुआ तो आदिवासियों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा इसे लेकर जब हमने वरिष्ठ टीएमसी नेता भी शिवदासन उर्फ दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी ने क्या कहा वह नहीं जानते लेकिन तृणमूल कांग्रेस भी चाहती है कि उस बस स्टैंड को जल्द से जल्द खोला जाए वहां से बसों का परिचालन हो इस बारे में जिला शासक से भी बात की गई है लेकिन उन्होंने कहा कि क्योंकि उस बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए जीटी रोड पार करना पड़ता है इसलिए वहां पर जब तक फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक उस बस स्टैंड से बसों का परिचालन संभव नहीं हो पाएगा उन्होंने कहा कि वहां पर जो फ्लाई ओवर बन रहा है उसके पूरा होने में थोड़ा विलंब है वहां पर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है लेकिन जैसे ही फ्लाईओवर का काम संपूर्ण हो जाता है उस बस स्टैंड से बसों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि रही बात विपक्ष द्वारा आंदोलन करने की तो उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है यहां पर विपक्ष को किसी भी मुद्दे पर आंदोलन करने का हक है












