shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राशन घोटाला मामले को लेकर आसनसोल के हटन रोड मोड़ पर भाजपा का पथावरोध:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी द्वारा राशन घोटाले में गिरफ्तार किया गया है इसे लेकर आज आसनसोल जिला भाजपा की तरफ से शहर के हटन रोड मोड़ पर करीब 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी फुंका गया इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई अग्निमित्रा पाल सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे इन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा नौकरी के बाद अब राशन में भी टीएमसी के नेता घोटाला कर रहे हैं इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि उनके जमाने में एक करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं जबकि सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी को यह काम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करना पड़ा उन्होंने साफ कहा कि इस घोटाले में ज्योतिप्रिय मल्लिक अकेले शामिल नहीं है इस घोटाले की पूरी जानकारी ममता बनर्जी को भी थी और अगर केंद्रीय जांच एजेंसी ज्योतिप्रिय मल्लिक से पूछताछ कर रही है तो उनको ममता बनर्जी से भी पूछताछ करनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page