पुर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सिधु कानु बस स्टैंड को खोलने की उठाई मांग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में बने सिद्धू कानू बस स्टैंड को लेकर अपनी बात सामने रखी उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता के टैक्स के पैसे से उस बस स्टैंड का निर्माण किया गया था ढाई साल हो गए उस बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक उस बस स्टैंड को खोला नहीं गया है उन्होंने कहा कि कहा गया था कि इस बस स्टैंड के बन जाने से तथा वहां से बसों के परिचालन से आसनसोल में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी लेकिन क्या वजह है कि अभी भी उस बस स्टैंड को खोला नहीं गया है उन्होंने कहा कि सिद्धू कानू आदिवासी समाज के स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी ऐसे में उस बस स्टैंड का निर्माण होकर भी वहां से बसों का परिचालन ना होना न सिर्फ सिद्धू कानू का अपमान नहीं है बल्कि आसनसोल की जनता का भी अपमान है उन्होंने कहा कि उस बस स्टैंड के निर्माण में 6 करोड रुपए का खर्च आया था लेकिन जिस तरह से उसे पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा आम जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी की जा रही है भारतीय जनता पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर अगले 1 महीने के अंदर उस बस स्टैंड को खोला नहीं गया तो वहां के आदिवासी समाज के लोगों को साथ लेकर भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी उन्होंने कहा कि उस बस स्टैंड के निर्माण के लिए आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी जमीन दी थी बच्चों ने अपने खेल के मैदान को कुर्बान किया था लेकिन फिर भी उस बस स्टैंड को नहीं खोलकर आसनसोल की जनता आदिवासी समाज तथा सिद्धू कानू का अपमान किया जा रहा है












