घर-घर से कूड़ा संग्रह को लेकर आज सुडा के अधिकारियों ने दिया आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी या सुडा के अधिकारियों द्वारा आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया इस बारे में सुडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव मुखर्जी ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम की सेनेटरी विभाग से जुड़े अधिकारियों और निर्मल साथी निर्मल बंधु कर्मचारियों को घर-घर से कचरा संग्रह को लेकर कुछ जरूरी प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि घर-घर से जो कचरा संग्रह किया जाता है उसको अलग-अलग करके संग्रह करने की आवश्यकता है जो जल्दी सड़ जाएंगे ऐसे पदार्थों को अन्य पदार्थों से अलग करके संग्रह करने की आवश्यकता है ताकि उनको प्रक्रियाकरण करने में सुविधा हो उन्होंने कहा कि इससे डेंगू जैसी बीमारियों से बचा जा सकेगा उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के दौरान निर्मल साथी निर्मल बंधु कर्मचारियों को यह बताया गया कि जब भी वह घर-घर से कचरा संग्रह करें तो कचरे को अलग-अलग करके संग्रह करें ताकि उसको प्रक्रियाकरण करने में सुविधा हो । उन्होंने कहा कि जो लोग कचरा को अलग-अलग करके नहीं देंगे उनको समझाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि नगर निगम के नियमों के अनुसार जो नगर वासी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है लेकिन वह नहीं चाहते कि नगर वासियों पर जुर्माना लगे इसके लिए लोगों को समझाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग सभी प्रकार के कचरे को एक साथ डाल दिया करते थे जिससे रीसायकल करने में परेशानी होती थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर कूड़े को बेतरतीबी से नहीं फेंका जा सकता उन्होंने कहा कि ऐसे कचरे को संग्रह कर उसे भी रीसायकल किया जाएगा












