जिला अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास सहित चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों ने किया रक्तदान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस बारे में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने बताया कि आसनसोल जिला अस्पताल में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ड निखिल चंद्र दास सहित कई चिकित्सक से लेकर सभी विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि हर साल त्योहार के मौसम में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है। लेकिन इस साल रक्त की भारी कमी हो गई थी जिसे दुर करने के लिए आपातकालीन स्थिति में इस रक्तदान शिविर का आयोजन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों का आयोजन कम होना शिविरों में रक्तदाताओं का कम आना आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर सहित कई अन्य विभागों में चिकित्सा सेवा का शुरू होना इत्यादि कारण हैं जिस वजह से आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो गई थी इस वजह से इस आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से जुड़ा हर इंसान समाज को यह संदेश देना चाहता है कि जिला अस्पताल के चिकित्सक तथा अन्य कर्मचारी न सिर्फ चिकित्सकीय सेवा प्रदान करते हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर अपना खून भी देकर लोगों की जान बचाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह रक्तदान से जुड़े संगठनों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि रक्तदान एक निरंतर प्रक्रिया है इस वजह से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है उन्होंने सभी से आगे आकर रक्तदान करने का आग्रह किया ताकि रक्त के अभाव में किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े। इस संदर्भ में आसनसोल जिला ब्लड बैंक के प्रभारी ने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो गई थी इसे देखते हुए आज जिला अस्पताल के चिकित्सकों तथा अन्य कर्मचारीयों ने मिलकर इस आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया उन्होंने बताया कि इस शिविर से 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया उनको उम्मीद है कि यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने भी सभी से आगे आकर रक्तदान करने का अनुरोध किया












