अगले साल के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज एडीडीए के कांफ्रेंस हॉल में मतदाता सूची को लेकर हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के कांफ्रेंस हॉल में एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में हुई इस समय बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को लेकर चर्चा हुई इस बारे में जानकारी देते हुए जिला शासक ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज एक सर्वदलीय बैठक हुई इस बैठक में सभी पंजीकृत राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधीगण उपस्थित थे 1 नवंबर यानि आज से मतदाता सूची का काम शुरू हो गया है पहले चरण में 9 दिसंबर तक यह काम चलेगा इसमें कोई भी अपनी शिकायत या संशय दर्ज कर सकता है 1 नवंबर से 9 दिसंबर तक हर शनिवार और रविवार को स्पेशल कैंपेन डे चलाया जाएगा । इन दिनों में बीएलओ सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक बूथ पर बैठेंगे । बाकी दिनों में दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक बैठेंगे। 11 12 तथा 19 नवंबर को छोड़कर हर शनिवार और रविवार को यह स्पेशल कैंपेन डे लगाया जाएगा उसके बाद 26 दिसंबर तक उन सभी शिकायतों पर कार्रवाई कर लेनी होगी । जिला शासक ने कहां की अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित हो जाएगी उन्होंने विशेष कर युवा मतदाताओं से जो पहली बार मतदान करेंगे उनसे अनुरोध किया कि वह चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जाकर या बुथ पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम का पंजीकरण करवाएं वहीं इस बैठक में शामिल कांग्रेस के प्रतिनिधि एस एम मुस्तफा ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक बैठक हुई इस बैठक में सभी जनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पूरे जिले में 2493 बुथ हैं इस बार 25 नए बुथ बनाए गए हैं । उन्होंने कहा कि आज की बैठक में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श हुआ












