shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम द्वारा इमाम अली लेन में तोड़ा गया अवैध निर्माण:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के ट्रैफिक इलाके के नजदीक इमाम अली लेन में एक भवन को आसनसोल नगर निगम के आदेश अनुसार तोड़ने का काम शुरू हुआ आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव सेनेटरी विभाग दमकल विभाग तथा बिजली विभाग द्वारा संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर इस भवन को तोड़ने का काम किया गया आपको बता दें कि यहां पर इस भवन का निर्माण किया गया था जिसे आसनसोल नगर निगम द्वारा अवैध घोषित किया गया था क्योंकि भवन का निर्माण करते हुए रास्ते का अतिक्रमण किया गया था जब इस बात की शिकायत आसनसोल नगर निगम को हुई तो आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जायजा किया गया निरीक्षण में पाया गया के इस भवन का अवैध रूप से निर्माण किया गया है इसके बाद हियरिंग हुई हियरिंग के बाद इस भवन को तोड़ने का आदेश दिया गया इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि यह भवन अवैध तरीके से बनाया गया था जिसे आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ने का आर्डर दिया गया था आज इस आदेश को अमली जामा पहनाते हुए इस भवन को तोड़ा जा रहा है जब आरके श्रीवास्तव से पूछा गया कि भवन के मालिक द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था तो उन्होंने कहा कि भवन के मालिक ने क्या कदम उठाया था इसके बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन क्योंकि आसनसोल नगर निगम द्वारा इसे तोड़ने का आदेश दिया गया था उस आदेश को आज कार्यान्वित किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय के निर्देशानुसार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा उसे जरूर तोड़ा जाएगा एक सवाल के जवाब में आरके श्रीवास्तव ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करके जिन लोगों ने अपनी दुकानें लगाई थी आसनसोल नगर निगम द्वारा कुछ क्षेत्रों में उन दुकानों को हटाया गया है और वहां पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है उसके बगल में मार्केट बनाया जाएगा और बहुत जल्द जिन दुकानों को हटाया गया है उन व्यापारियों को उस मार्केट में बनने वाली दुकानों को दिया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि मेयर विधान उपाध्याय का आदेश है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए कहीं पर भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page